May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गंगा में राफ्टिंग शुरू, पहले दिन ही 500 से ज्यादा का आंकड़ा पार

Spread the love

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की हरी झंडी मिलने के शनिवार सुबह रीवर राफ्टिंग की विधिवत शुरुआत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने शनिवार को सुबह गंगा में रीवर राफ्टिंग के संचालन की अनुमति दे दी। इसके बाद साहसिक खेलों के शौकीनों के चेहरे खिल उठे।

पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को सुबह करीब 10 बजे राफ्टिंग के संचालन की अनुमति उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने दी। इसके एक घंटे बाद पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग भी शुरू कर दी। इसके बाद से साहसिक खेलों के शौकीनों के जहां चेहरे खिल उठे, वहीं काफी लंबे समय से रीवर राफ्टिंग का उनका इंतजार भी समाप्त हो गया है।

शनिवार को पहले दिन ही शाम तक करीब पांच सौ से ज्यादा पर्यटकों ने मरीन ड्राइव से शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी से नीमबीच तपोवन तक राफ्टिंग का भरपूर आनंद उठाया। राफ्टिंग शुरू करने के पहले रीवर राफ्टिंग का संचालन करने वाले से राफ्ट व्यावसाइयों ने पूरे विधि-विधान के साथ गंगा मइया की पूजा अर्चना की

Loading

About The Author


Spread the love