May 26, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गंगोत्री धाम के कपाट पूजा अर्चना के बाद बंद

Spread the love

बुधवार को भइया दूज के दिन यमुनोत्री धाम और केदारनाथ के कपाट बंद होंगे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। चारधामों के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने का सिलसिला गंगोत्री धाम के कपाट बंद के बाद से शुरू हो गया।मंगलवार को पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट कर दिए गए।

अब मां गंगा की डोली शीतकालीन पड़ाव के लिए मुखबा मुखीमठ के लिए रवाना हो गई। मंगलवार को मां को डोली भैरोंघाटी स्थित देवी मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उधर, बुधवार को भैया दूज के दिन 15 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट जहां पूरे विधि विधान से बंद किए जाएंगे, वहीं 15 नवंबर को ही बाबा केदारनाथ के भी कपाट बंद किए जाएंगे।

वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को पूरे विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले बदरीनाथ धाम में पंच पूजा की रस में निभाई जाएगी। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने से यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई थी।

Loading

About The Author


Spread the love