बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में लोगों से मिलकर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया।
उन्होंने गुंजी में सेना के जवानों के साथ बातचीत कर हौंसला बढ़ाया। रं समाज कल्याण समिति के लोग पारंपरिक वेशभूषा में थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं नगाड़ा भी बजाया। प्रधानमंत्री ने भारत-तिब्बत व्यापार के प्रमुख केंद्र गुंजी गांव में स्थानीय कला और उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
उन्होंने आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, कुटी गांव, रांगकॉग गांव, नाबी, गुंजी, ओम पर्वत की फोटो गैलरी का अवलोकन किया। गुंजी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को ओम पर्वत की फोटो भेंट की। रं समाज द्वारा मानसरोवर का जल भरा कलश भेंट किया।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश