चकराता के छावनी बाजार के पास बुधवार देर रात हादसा, मरने वालों में दो यूपी के
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। जिले के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चकराता छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच मोड़ पर बुधवार की देर रात साढ़े नौ बजे एक कार बेकाबू होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।




मरने वालों में दो लोग उत्तरप्रदेश के बरेली के और एक उत्तराखंड के हरिद्वार के हैं। चकराता थाना पुलिस के मुताबिक, एक निजी कार से छह लोग चकराता घूमने आए थे। सभी लोग पहले जिले के रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर पहुंचे और फिर यहां से चकराता के लिए घूमने निकले। यहां से रात साढ़े नौ बजे विकासनगर की ओर लौट रहे थे। तभी एक मोड़ पर कार बेकाबू होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान दो लोगों के शव मिले और दो लोग घायलावस्था में मिले, जबकि दो लापता थे। घायल मिले दोनों लोगों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता में भर्ती कराया। वहीं, लापता लोगों की तलाश शुरू की।
चकराता थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा के मुताबिक, रात डेढ़ बजे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में एक शव और एक घायल के मिलने के बाद ऑपरेशन खत्म कर दिया गया।
ये हैं मरने वाले
प्रमोद पाठक (45), रामकिशोर शर्मा (30) ग्राम कटसारी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और मुनेंद्र (42) बहादराबाद, हरिद्वार उत्तराखंड।
ये हुए घायल
कृष्णपाल सिंह, निवासी ग्राम राठ, जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश।
सौरभ सिंह निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।
सुनील कुमार, निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश