बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के केदारनाथ वन प्रभाग में सोमवार को दूसरे दिन भी एक गुलदार मृत मिला, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।
केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के पास खेतों में पांच साल की मादा गुलदार का शव मिला। लोगों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। गौरतलब हो कि रविवार को भी इसी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे एक वर्ष के गुलदार का शव पड़ा मिला था।
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वनाधिकारी ने बताया, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बताया, गुलदार के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश