May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चमोली में दूसरे दिन भी मृत मिला गुलदार

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के केदारनाथ वन प्रभाग में सोमवार को दूसरे दिन भी एक गुलदार मृत मिला, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।

केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के पास खेतों में पांच साल की मादा गुलदार का शव मिला। लोगों ने सूचना वन विभाग के अ​धिकारियों को दी। गौरतलब हो कि रविवार को भी इसी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे एक वर्ष के गुलदार का शव पड़ा मिला था।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के वनाधिकारी ने बताया, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बताया, गुलदार के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

Loading

About The Author


Spread the love