किश्तवाड़-जम्मू हाईवे पर बुधवार सुबह हादसा, 17 लोग घायल, चार की हालत काफी नाजुक
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने जताया दुख
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुबह किश्तवाड़-जम्मू हाईवे पर अस्सर के पास सवारियों से भरी एक बस 30 फीट नीचे सड़क पर गिर गई, जिससे 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।
उधर, हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शोक जताया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जन गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के लिए दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
उधर, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को सुबह सवा आठ बजे किश्तवाड़ से एक बस 56 सवारियों को लेकर जम्मू के लिए चली थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास बस जैसे ही अस्सर के ट्रैंगल पुल के पास पहुंची, इसी बीच खतरनाक मोड़ पर बस नीचे सड़क पर गिर गई।
हादसे के दौरान 35 सवारियों ने मौके पर ही जहां दम तोड़ दिया, वहीं दो की जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और सेना के जवान भी पहुंचे। सेना के जवानों ने गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर दो ने दम तोड़ दिया।
डोडा पुलिस का कहना है कि बस की हालत काफी खराब थी और उसमें क्षमता से ज्यादा सवारियां भरी हुई थी, जिसके चलते भी यह दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 37 लोगों की शिनाख्त हो गई है, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश के, तीन बिहार, तीन छट्टीसगढ़ के, जबकि अन्य डोडा, किश्तवाड़ और जम्मू के हैं। यूपी के मेरठ का नदीम और मुजफ्फरनगर का दिलशाद मरने वालों में शामिल है। डोडा जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस ने पहले क्रश बैरियर को तोड़ा फिर तीन सौ फीट नीचे सड़क पर गिर गई।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश