राजधानी के सेलाकुई थाना क्षेत्र का मामला, फिर पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी पुलिस को एक बार फिर दुस्साहसी बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरातों में हाथ साफ कर दिया। उधर, पुलिस का दावा है कि उसे बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेलाकुई बाजार में दिनेश ज्वैलर्स के नाम से मयंक की दुकान है। मंगलवार की रात को मयंक रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सेलाकुई में बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। मयंक बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे मोबाइल फोन का चार्जर और बिल बुक लेने के लिए दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर उठाया तो देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है।
इसके अलावा एक लॉकर तीन स्थानों से कटा हुआ है, साथ ही डिस्प्ले काउंटर से चांदी के आभूषण भी गायब हैं। यह सब देख मयंक के होश फाख्ता हो गए और तत्काल मोबाइल फोन से घर अपने पिता को चोरी की सूचना दी। बेटे की सूचना के बाद मयंक के पिता सेलाकुई थाने पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ ही दुकान पहुंचे।
पुलिस ने दुकान के अंदर मौका मुआयना के बाद बताया, चोरों ने दुकान में फाइबर कनेक्शन और सीसीटीवी कैमरों के तार काटे दिए थे। साथ ही दुकान के अंदर लगा डीवीआर भी ले गए हैं। दुकान स्वामी मयंक के हवाले से पुलिस ने बताया, दुकान के डिस्प्ले काउंटर से करीब एक किलो चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल डमी वाले आभूषण गायब हैं।
पुलिस के मुताबिक, जिस लॉकर को चोरों ने काटा है, उसका लॉक फंसने से अंदर से कितने आभूषण चोरी हुए पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस के मुताबिक, अलमारी खुलने के बाद चोरी गए जेवरों और उनकी कीमत का पता चल पाएगा। पुलिस को मौके से गैस कटर, एक छोटा और एक बड़ा सिलिंडर, सब्बल, हथौड़ी और रस्सी मिली है।
पुलिस का कहना है कि चोरों के बाबत सुराग मिला है। ये कुमाऊं क्षेत्र के काशीपुर या गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले के रुड़की गैंग का काम लग रहा है। बताया, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई है।





![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश