बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले के एक गांव में बुधवार को गुलदार ने जंगल में घास काटने गई महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया। इस दौरान महिला ने गुलदार पर दरांती से कई वार किया, जिससे घबराकर गुलदार भाग गया।
पीएचसी सेमंडीधार में उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई, वहीं, प्रतापनगर विकास खंड के भरपूरिया गांव में पिछले दो दिन से वन विभाग को गुलदार नहीं दिखाई दिया। ट्रैप कैमरे में भी गुलदार की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है। ढुंगमंदार पट्टी के सेमा गांव की गुड्डी देवी गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में घास लेने बुधवार को गई थी।
दोपहर डेढ़ बजे के आसपास घास काटते वक्त गुलदार ने गुड्डी पर हमला बोल दिया। हमले में महिला के हाथ और पैर पर घाव हो गए। इस दौरान महिला ने जान बचाने के लिए घास काटने वाली दरांती से गुलदार पर कई वार कर दिए, जिससे घबराकर गुलदार भाग गया।

वहीं, महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया। गुलदार के हमले से घायल गुड्डी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूचना पर वन विभाग की तीन मौके पर पहुंची और जंगल में गुलदार की तलाश की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया, फिर भी टीम गश्त कर रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश