बुधवार की देर रात कैबिनेट मंत्री ने ईसी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार की देर रात प्रदेश की धामी सरकार के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण कर मौके पर विभागीय अफसर के न मिलने पर नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।
बुधवार की देर रात साढ़े दस बजे के आसपास कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ईसी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद मजदूर से जानकारी ली। मौके पर लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने फुटपाथ बनाने के लिए कंक्रीट व रोड़ी-पत्थर की गुणवत्ता भी जांची। साइट में काम कर रहे श्रमिक से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रावत से फोन पर वार्ता की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा, इन्वेस्टर समिट हम सभी के सामने है, मगर अभी तक निर्माण कार्यों में तेजी नहीं दिख रही। कहा, रात में कार्य करना उचित है, मगर अफसरों का न होना निराशाजनक है। उन्होंने निर्देश दिए कि रात में विभागीय कर्मचारी यहां मौजूद रहे, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आए और गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने रोड पर जगह-जगह मलबा पड़े होने पर नाराजगी जताते हुए हटाने के निर्देश दिए।
ईसी रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत करीब 30 करोड़ रुपये, जिसमें फुटपाथ, अंडर ग्राउंड केबल, एमयूडी सहित अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश