May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दून-हिंडन के बीच फ्लाइट शुरू, पहले दिन दो यात्री रवाना

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार को जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से फ्लाई बिग कंपनी की देहरादून से हिंडन की फ्लाइट शुरू हुई। पहले दिन इस 19 सीटर विमान में दो यात्री यहां से सवार हुए।

एयरपोर्ट से फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से रवाना हुई। इसके बाद हिंडन से यह फ्लाइट लुधियाना जाएगी और लुधियाना से वापस हिंडन होते हुए देहरादून आएगी। इसके पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने पैसेंजरों को बोर्डिंग पास देकर रवाना किया। बताया, इस फ्लाइट के शुरू होने से इस हवाई रूट पर पैसेंजरों को लाभ मिलेगा।

Loading

About The Author


Spread the love