बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पूरे देश में 25 जनवरी नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव संबोधित कर नए मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे।

उपरोक्त जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने दी। बताया, नमो नवमतदाता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव संबोधित किया जा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री पहली बार मतदाता बने वोटर से सीधा संवाद भी करेंगे। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो नवमतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने बताया, प्रदेशभर की सभी 70 विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
बताया, सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नए मतदाता जो अबकी लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे हिस्सा लेंगे। बताया, सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश में एक लाख से अधिक नए मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राजेश रावत, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी विमल चौधरी और युवा मोर्चा महानगर महामंत्री तरुण जैन आदि उपस्थित रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश