राम मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। देश की जनता कांग्रेस को जवाब दे रही है, लेकिन यह लोग कुछ थोड़ी बहुत बची कांग्रेस को भी खत्म करना चाहते हैं।
उपरोक्त बात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने पर कहा। हरिद्वार में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर रामकृष्ण सेवा मिशन आश्रम कनखल में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, राम तो सबके हैं और पूरे देश में आज भगवान श्रीराम का मंदिर बनाए जाने की अपार खुशी हो रही है। हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में लोग जाएंगे।


सांसद ने कहा, जब देश के 100 वर्ष आजादी के पूरे होंगे, तब भारत 2047 तक पूरे विश्व को लीडरशिप देगा। कहा, आज पूरी दुनिया के लोग बुढ़ापे की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत युवा भारत बनने की ओर बढ़ रहा है और आने वाली सदी में भारत एकलौता दुनिया का युवा देश होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को ग्रहण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कहा, जब पूरी दुनिया में कहीं भी विवि नहीं थे तब केवल भारत में विश्वविद्यालय था और पूरी दुनिया को भारत ज्ञान और विज्ञान की शिक्षा देता था। आने वाले समय में फिर से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश