संभल स्थित कल्कि धाम में मंदिर का शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले
कहा, इसी कालखंड में हमने विश्वनाथ धाम को निखरते देखा और इसी कालखंड में हम काशी का कायाकल्प देख रहे हैं
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। आज एक ओर तीर्थों का विकास हो रहा, वहीं शहरों में हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं, तो देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं।
उपरोक्त बात उत्तर प्रदेश के संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम के कल्कि धाम में मंदिर की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। कहा, अभी आप सभी की उपस्थिति में मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।
कहा, कल्कि का अवतार भगवान राम की तरह ही हजारों सालों की रूपरेखा तय करेगा। ये धाम उन भगवान को समर्पित है, जिनका अभी अवतार नहीं हुआ है। कहा, आज प्रमोद कृष्णम जैसे लोग इन अवधारणाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, वे उनकी पूजा कर रहे हैं। कहा, कल्कि मंदिर के लिए इन्हें पिछली सरकारों से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। एक बार उनसे कहा गया कि मंदिर बनाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ जाएगी, लेकिन आज हमारी सरकार में उनकी यह लड़ाई पूरी हुई है।
कहा, 22 जनवरी को ही देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार को पूरा होते देखा है। रामलला के विराजमान होने का वो अलौकिक अनुभव, वो दिव्य अनुभूति अब भी हमें भावुक कर जाती है। इसी देश से सैकड़ों किमी दूर अरब की धरती पर पहले विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी बने हैं। कहा, कुछ लोग अच्छा काम मेरे लिए छोड़ कर चले गए। आने वाले समय में जो अच्छा काम रह गया है, जनता के आशीर्वाद से उसे भी पूरा करेंगे।
कहा, इसी कालखंड में हमने विश्वनाथ धाम को निखरते देखा है। इसी कालखंड में काशी का कायाकल्प देख रहे हैं। इसी दौर में महाकाल के महालोक की महिमा हमने देखी है। हमने सोमनाथ का विकास देखा है, केदार घाटी का पुनर्निर्माण देखा है। हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं। आज विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही हैं और विदेशी निवेश भी आ रहा है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मौके पर कहा, जैसे शबरी को विश्वास था कि राम आएंगे, वैसे ही मुझे ये विश्वास था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। उन्होंने मुझे लिखित में कुछ नहीं दिया, लेकिन मुझे शबरी जैसा ही भरोसा था। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को हाल ही में कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश