September 11, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दो माह से लापता नाबालिग मेरठ में मिली, आयोग की पुलिस को बधाई

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। ऋषिकेश के शिवाजीनगर से दो माह से लापता गायब 17 साल की किशोरी को पुलिस ने यूपी के मेरठ से ढूंढ निकाला। किशोरी के मिलने के बाद उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बधाई दी है।

किशोरी के परिजनों ने दो माह पूर्व अचानक कहीं चले जाने पर थाने में रिपोर्ट कराई थी। परिजनों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मुलाकात कर जानकारी दी थी, जिस पर उन्होंने खुद ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर किशोरी को ढूंढने के निर्देश दिए थे।

मामले में आयोग की अध्यक्ष लगातार पुलिस से जानकारी लेती रही। मंगलवार को ऋषिकेश पुलिस ने आयोग अध्यक्ष को बताया कि किशोरी को मेरठ से रेस्क्यू कर लिया गया है। इस पर आयोग अध्यक्ष ने पुलिस को बधाई देते हुआ कहा, ऐसे मामले बढ़ने लगे है, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है। पुलिस को ऐसे मामलो में तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।

कुसुम कंडवाल ने कहा, मेरी सभी माता पिता से अपील है कि अपने बच्चों को मित्र की भांति व्यवहार करें। बच्चे किस संगत में है और किस-किस से कितनी देर बात कर रहे है, क्योंकि इस उम्र में ऐसी घटनाओं के घटने की संभावना अधिक बढ़ जाती है, इसलिए हमें युवा पीढ़ी को मित्र रूप में रखकर संस्कारों और जड़ों से जोड़कर रखना चाहिए।

उधर, पुलिस का कहना है कि किशोरी ने शादी कर ली है और घर जाने से इन्कार कर रही है, जिसे बालिग होने तक नारी निकेतन में रखा जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love