बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को पूरे विधि विधान से बंद कर दिए गए।
इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु भी बाबा के दरबार में मौजूद थे। इसी के साथ बुधवार को ही बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंच गई। मंदिर के कपाट बुधवार को सुबह 8.30 बजे पूजा पाठ के बाद बंद कर दिए गए।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश