बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नंदा गौरा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर कर दिया है।
इसमें उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किन्ही कारणों से प्रमाणपत्र नहीं बना पाए हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। वहीं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र नंदा देवी तुल्य बालिकाओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनसे छूटे पात्र बालिकाओं को जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है। कहा, सभी नंदा देवी तुल्य बेटियों के उत्तम भविष्य के लिए जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर तिथि बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी गई है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश