छठे वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के अवसर पर हुए सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए सीएम धामी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रोएक्टिव अप्रोच संग आपदा को पहले से पहचान कर उसके प्रभावों को कम करने में सफल रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पहाड़ों में हेल्थ, हेली सेवा एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का निर्माण किया है, ताकि कम से कम लोग आपदाओं में प्रभावित हो।
उपरोक्त बात बृहस्पतिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कनवेंशन सेंटर में आयोजित चार दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन के सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेषज्ञो से मुलाकात के दौरान कही। कहा, आपदा को हम रोक नहीं सकते, परंतु टेक्नोलॉजी और सिस्टम के माध्यम से इसके प्रभाव को पहले पहचान कर कम जरूर कम कर सकते हैं। उन्होंने विश्व स्तरीय सम्मेलन को उन्होंने बहुत उपयोगी बताया।
सीएम ने कहा, आज के समय में हमारे पास बहुत से ऐसी टेक्नोलॉजी और नए सिस्टम आ चुके हैं, जो हमें डिजास्टर से पहले अलर्ट जारी कर देते हैं। एडमिरल डीके जोशी, लेफ्टिनेंट गवर्नर अंडमान एंड निकोबार आइलैंड ने कहा, उत्तराखंड और अंडमान एंड निकोबार दोनों डिजास्टर के मामले में काफी करीब हैं।
कहा, हमारे अंडमान एंड निकोबार में सुनामी और स्टॉर्म आते हैं तो उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, अतिवृष्टि जैसे आपदा आती रहती है। इस मौकेपर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, ग्राफिक एरा के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला आदि मौजूद थे।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश