बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने सभी 41 मजदूरों का सभी प्रकार का चेकअप करने के बाद बृहस्पतिवार को सभी को पूरी तरह से स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया। इसके साथ ही 20 मजदूर अपने घरों को भी रवाना हो गए।
उधर, दोपहर बाद प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह एम्स पहुंचे और सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए 41 मजदूरों से मुलाकात कर सभी की कुशलक्षेम पूछी। राज्यपाल ने कहा, सुरंग में फंसे 41 लोगों की यह एक परीक्षा थी, जिसमें वह सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने हमें एक सबक सिखाया कि किस प्रकार मुश्किल घड़ी में एक साथ रहना है।
उधर, एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद 20 मजदूर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। राज्य सरकार ने सभी को अपने साधनों से भेजने की व्यवस्था की है। इसके लिए एम्स में बसों की व्यवस्था की गई थी। घर जाने वाले 20 मजदूरों में 15 झारखंड और पांच उड़ीसा के हैं। ये सभी मजदूर टेली मेडिसिन के माध्यम से एम्स के संपर्क में रहेगें। इनको दो हफ्ते बाद अपने नजदीकी अस्पताल में डाक्टर से सलाह लेने के लिए भी कहा गया है।
उधर, एम्स प्रशासन ने कहा, सभी मजदूर मेडिकल और फिजिकली फिट हैं। करीब एक दिन के लिए इनको यहां ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां सभी मजदूरों की मेजर आर्गन स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सभी मजदूर फिट हैं।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश