May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एम्स ऋषिकेश में सभी मजदूरों को किया गया भर्ती

Spread the love

सिलक्यारा से सभी श्रमिकों को एम्स हेलीपैड लेकर पहुंचा चिनूक हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री आवास पर मजदूरों की सकुशल वापसी के बाद मनाई गई ईगास बुग्याल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के सही सलामत रेस्क्यू के बाद सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए सेना के हेलीकॉप्टर चिनूक से ऋषिकेश एम्स लाया गया, जहां सभी को भर्ती कर लिया गया। यहां सभी की कई जांचें की जाएंगी। इसके बाद उनके घरों के लिए भेजा जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री आवास पर मजदूरों के परिजनों संग जमकर ईगास बुग्याल का जश्न मनाया गया। एम्स प्रशासन के मुताबिक, सभी 41 मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। सभी स्वस्थ लग रहे हैं फिर भी सभी की कई जांचें की जाएंगी, जिसमें ब्लड जांच और रेडियोलॉजी जांच आदि शामिल हैं। बताया, कोई भी मजदूर घायल नहीं है और किसी को कोई चोट भी नहीं है, इसलिए ट्रॉमा और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा सभी मजदूरों की मनोचिकित्सीय जांच भी की जाएगी। उधर, सिलक्यारा से सभी श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स लाया गया। हेलीपैड पर एम्स के डॉक्टरों की टीम मौजूद थी, साथ ही निदेशक डॉक्टर मीनू भी मौजूद थीं।

Loading

About The Author


Spread the love