गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत की शुरुआत करते हुए बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कहा, 2030 तक भारतीय रेलवे की सूरत बदल देगी अमृत भारत, वंदे भारत और नमो भारत ट्रेन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन पर देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2030 तक भारतीय रेल की सूरत को अमृत भारत, वंदे भारत और नमो भारत ट्रेन बदल कर रख देंगी। कहा, भारतीय रेलवे इसके बाद किसी भी देश से पीछे नहीं रहने वाली। कहा, आज का भारत जी-20 का सफल आयोजन करता है और एशियाई गेम में 100 से ज्यादा पदक जीतकर अपना दम भी दिखा देता है। उन्होंने यहां तक कहा, यह भारत नया भारत है, जो अपने दम पर पांच जी लांच करता है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन करने वाला देश भी बन जाता है।
उन्होंने कहा, आज का भारत केवल यही तक सीमित नहीं है, बल्कि लड़ाकू विमान से लेकर जल में भी अपने झंडा गाड़ रहा है। कहा, आज के भारत में दुनियाभर की सबसे बड़ी-बड़ी कंपनियां भी यहां की तरफ टकटकी लगाए देख ही नहीं रही हैं, बल्कि यहां की तरफ अपना रुख भी कर रही हैं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा, भारत ने कोरोना की वैक्सीन बनाकर पूरे विश्व को यह दिखा दिया कि हम भी किसी से पीछे नहीं हैं। कहा, वह दिन भी अब दूर नहीं है जब भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन भी स्थापित हो जाएगा।
कहा, भारत पहले ही चांद पर कदम रख चुका है और अब गगनयान के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को भी चांद पर चहलकदमी करवाने से पीछे नहीं रहेगा। कहा, दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मेट्रो ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, साढ़े नौ साल के दौरान एयरपोर्टों की संख्या जहां दोगुनी हो गई है, वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने 1000 से ज्यादा नए जहाज का ऑर्डर भी दिया है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 12 लाइन का एक्सप्रेसवे बनाना पहले सपना लगता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हैं तो यह भी मुमकिन हो गया है। इस दौरान योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक्सप्रेसवे के जरिए यात्रा के दौरान कम हुए समय का भी जिक्र किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश