10 साल पूर्व हुई थी शादी, कुछ दिन पहले पति से विवाद हुआ था
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। गृह क्लेश के चलते जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की प्रवक्ता ने मंगलवार को शिक्षक दिवस पर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का पति बीएचईएल (भेल) में काम करता है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रानीपुर पुलिस के अनुसार, भेल कर्मचारी गौरव सैनी की पत्नी पूजा सैनी (30) निवासी सेक्टर दो ने अपने कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति बेटी को स्कूल छोड़ने गया था।
पुलिस के मुताबिक, पति जब बेटी को स्कूल से छोड़कर वापस आया तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। फंदे से उतारकर चिकित्सालय ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, करीब 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और दोनों एक बेटी है।
पूजा भूमानंद नर्सिंग कॉलेज में लेक्चरर थी। विवाद के बाद मायके चली गई थी। चार दिन पहले ही वापस आई थी। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश