भारतीय तिकड़ी सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने चीन को एक अंक से हरा स्वर्ण पदक जीता
अनुष अग्रवाल ने घुड़सवारी और वुशु के 60 केजी भार वर्ग में रोशिबिना देवी ने रजत पदक अपने नाम किया
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की तिकड़ी ने बृहस्पतिवार को चीन को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक दिलाया। यह कारनामा भारतीय तिकड़ी सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में किया।
वहीं, भारत को बृहस्पतिवार को दो रजत पदक भी मिले। अनुष अग्रवाल ने जहां व्यक्तिगत घुड़सवारी ड्रेसेज में, जबकि रोशिबिना देवी ने वुशु के 60 केजी भार वर्ग में रजत पदक जीता। अब तक भारत 25 मेडल जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है, जिसमें छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। पहले स्थान पर चीन काबिज है।
उधर, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, शरद कमल और साथियान प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शरत कमल ने मालदीव के इस्माइल को 11-9, 11-2, 11-7 और 11-7 से हराया, जबकि मनिका बत्रा ने नबीता को 11-5, 11-4, 11-3 और 11-2 से पराजित किया, वहीं साथियान ने सऊदी अरब के अलमुतैरी को हरा दिया। उधर, भारतीय पुरुष और महिला स्क्वाश खिलाड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच गए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश