May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पीएमओ के प्रमुख सचिव ने केदारनाथ क्षेत्र की ली जानकारी

Spread the love

एक दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंचे प्रमुख सचिव ने बाबा के दर्शन भी किए

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने केदारनाथ क्षेत्र में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आपदा से हुए नुकसान की भी अफसरों से जानकारी ली।

प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर शनिवार को सुबह नौ बजे वायुसेना के विशेष विमान से वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया। विशेष विमान से उतरने के बाद मिश्रा ने जिला प्रशासन के अफसरों के साथ केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का पैदल ही मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कई जानकारियां भी ली।

मिश्रा ने अफसरों से केदारनाथ क्षेत्र एवं आपदा की जानकारी भी ली और इस दौरान उन्होंने कई जरूरी सुझाव देते हुए निर्देश भी दिए। मौका मुआयना करने के बाद मिश्रा मंदिर के समीप पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहित समाज ने मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद प्रमुख सचिव मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। मिश्रा ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना भी की।

Loading

About The Author


Spread the love