भाजपा और कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए जारी किया व्हिप
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। 18 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को इस विशेष सत्र में मौजूद रहने के लिए दोनों ही पार्टियों ने व्हिप जारी किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र शुरू होने के पहले एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
वहीं, विपक्ष की योजना है कि इस विशेष सत्र के दौरान जातिगत जनगणना के मामले में चर्चा करने की मांग केंद्र की मोदी सरकार से की जाएगी। इसके अलावा महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा भी संसद में जोरशोर से उठाया जाएगा और इन दोनों ही मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा जाएगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश