May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मां अन्नपूर्णा के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को मां अन्नपूर्णा के पवित्र धाम डोडीताल के कपाट सुबह आठ बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए छह माह को बंद कर दिए गए।

अब अगले छह माह के लिए मां अन्नपूर्णा की डोली डोडीताल के मुख्य पड़ाव ग्राम अगोड़ा में विराजमान होंगी। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बलदेव राणा, सहसचिव रविंद्र पंवार और अन्नपूर्णा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कमलेश्वर प्रशाद खंडूड़ी समेत समिति सदस्य, पदाधिकारी और ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love