बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पांच दिन से फंसे 40 मजदूरों के रेस्क्यू कार्य की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए।
कहा, अधिकारी रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग प्रदान करें। गढ़वाल कमिश्नर को निर्देश दिए कि मौके पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को सरकार की तरफ़ से सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाए। निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर श्रमिकों और उनके परिजनों का हौसला नहीं टूटना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितना ज्यादा हो सके सुरंग में फंसे श्रमिकों से संवाद बनाए रखें, क्योंकि सरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद थे।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश