ऑगर मशीन की स्थापना का कार्य पूरा होने के बाद ड्रिलिंग शुरू
12 मीटर लंबे दो पाइप की ड्रिलिंग पूरी, अन्य पाइपों की ड्रिलिंग शुरू
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों के बाहर निकलने की आस फिर जग गई है।
बृहस्पतिवार को शाम को जैसे ही आधुनिक ऑगर मशीन की स्थापना का कार्य पूर्ण होने के बाद सुरंग के भीतर जमा मलबे को हटाने के लिए ड्रिलिंग शुरू हुई, वैसे ही जिंदगी की जंग की आस फिर जग गई। टनल में फंसे मजदूरों का बृहस्पतिवार को पांचवां दिन था और संभावना है कि छठवें दिन शुक्रवार को सभी को सही सलामत बाहर निकाल लिया जाएगा।
ड्रिलिंग करने की शुरुआत में पहला छह मीटर लंबा एक पाइप की ड्रिलिंग कर दूसरे की शुरू भी कर दी गई। दूसरे पाइप की ड्रिलिंग भी देर शाम सात बजे तक पूरी कर तीसरे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लगातार मिशन तक पाइपों को डालने का कार्य अनवरत जारी है। इसके पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन एवं ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
अपने मामा से बोला महादेव- हम सभी यहां सही सलामत
सुरंग में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए उनसे बातचीत की जा रही है। उनका परिजनों से भी संपर्क बना हुआ है। बृहस्पतिवार को टनल में फंसे महादेव की उसके मामा से बातचीत करवाई गई। इस दौरान महादेव ने अपने मामा से कहा, वह और उसके साथी सुरक्षित हैं। परिजन उनकी सकुशलता को लेकर चिंता न करें। उनके पास पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री पहुंच रही है। सभी साथी एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश