ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे चार बच्चों को बाहर निकाला, एक का नहीं चला पता
बेबाक दुनिया ब्यूरो
बांदा। जिले में केन नदी में बुधवार को नहाने गए पांच बच्चे नदी में डूबने लगे। इस दौरान शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चार बच्चों को तो सही सलामत बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्चे का पता नहीं चल पाया।
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव का है। गांव के पास के रहने वाले विवेक उर्फ कन्नू अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय और लक्ष्मी के साथ नदी में नहाने गए थे। बहाव तेज होने पर संभल नहीं पाए और डूबने लगे। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और चार बच्चों को सही सलामत बचाकर नदी से निकाल लिया, जबकि एक बच्चा नहीं मिल सका।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश