केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा के छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी आईएएस कैडर में प्रमोट कर दिए गए हैं।
प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति होने वाले अधिकारियों में विनोद गिरि गोस्वामी, रवनीत चीमा, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगई, प्रकाश चंद्र दुमका और दीप्ति सिंह हैं। इस बाबत केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश