बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी अब जया वर्मा सिन्हा। वह बोर्ड की पहली महिला प्रमुख बनाई गई हैं।
जया वर्मा सिन्हा की उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय (अब प्रयागराज) से हुई है और वह वहां की छात्रा रही हैं। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, जया शुक्रवार (एक सितंबर) या उसके बाद मुखिया पद का कार्यभार संभाल सकती हैं।
उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक होगा। जया वर्मा सिन्हा आगामी एक अक्तूबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रही हैं। इसके बाद एक अक्तूबर से ही उनका सेवा विस्तार भी किया जाएगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश