मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की बैठक शुरू
पहले दिन मेलमिलाप के साथ ही कई मुद्दों पर गठबंधन के नेताओं ने वार्ता की
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलाइंस (इंडिया) गठबंधन के 28 दलों के 60 नेताओं की बृहस्पतिवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक शुक्रवार (आज) समाप्त हो जाएगी।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बैठक के पहले दिन नेताओं ने एक दूसरे से परिचय हासिल करने के बाद 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने पर अपनी सहमत प्रकट की। इसके अलावा गठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि वह सभी लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं।
कहा, इस समय देश का संविधान और लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में पड़ गया है और इसी को बचाने के लिए यह गठबंधन बनाना पड़ा है। उधर, राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बैठक में गठबंधन के नेताओं ने यह भी तय किया कि बनाई गई समन्वय समिति के नेता देश के सभी राज्यों का दौरा कर वहां के राजनीतिक हालात का अध्ययन करेंगे।
तय किया गया कि इसके बाद ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर कोई फैसला लिया जाएगा। बताया जाता है कि शुक्रवार को गठबंधन की बैठक के आखिरी दिन गठबंधन का संयोजक कौन होगा, इस पर मोहर लगेगी। उधर, बैठक में 28 विपक्षी दलों के 60 नेताओं ने शिरकत किया।
बैठक में मौजूद नेताओं में छह प्रदेशों के मुख्यमंत्री तमिलनाडु के एमके स्टालिन, झारखंड के हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, बिहार के नीतीश कुमार, पंजाब के भगवंत मान, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल थे।
इसके अलावा बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद नेता जयंत चौधरी भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश