May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राजभवन में करवा चौथ पर्व की रही धूम

Spread the love

करवा चौथ पर महिला कर्मियों के लिए प्रदेशभर में बुधवार को सार्वजनिक अवकाश

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड राजभवन में मंगलवार को प्रथम महिला गुरमीत कौर ने राजभवन परिवार की महिलाओं संग सामूहिक करवा चौथ का पर्व मनाया। इस दौरान हुए अन्य कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

राजभवन में हुए कार्यक्रम में अपर सचिव स्वाती एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव, सुरभी सिरोही समेत कई अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर ने उपस्थित महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, करवा चौथ भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्यौहारों में से एक प्राचीन पर्व है। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं।

कहा, यह पर्व परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है, विशेष रूप से यह पति-पत्नी दोनों के लिए खास महत्व रखता है। कौर ने कहा, राजभवन परिवार की सभी महिलाओं द्वारा सभी पर्व एक साथ मिल बैठकर मनाए जाते हैं।कहा, त्योहारों को एक साथ मनाने से हमें एक दूसरे के सुख-दुख में भागीदारी का भी मौका मिलता है।

उन्होंने कहा, इससे पूर्व भी कई अवसरों पर राजभवन में फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें राजभवन परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ प्रतिभाग किया है।

Loading

About The Author


Spread the love