May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार के डॉ सुरेश को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

Spread the love

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उच्च शोध कार्यों और उच्च शिक्षा में विशेष योगदान के लिए दिया गया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार निवासी डॉ. सुरेश कुमार को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उच्च शोध कार्यों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2023 मंगलवार को प्रदान किया गया।

पुरस्कार के लिए डॉ. सुरेश का चयन देश के जाने माने साइंटिस्टों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय स्तर की स्क्रीनिंग समिति द्वारा किया गया। था। डॉ. कुमार को यह अवार्ड हरिद्वार जिले के राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में आईपीजीए स्टेट ब्रांच के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

डॉ. कुमार को विधायक आदेश चौहान, देव संस्कृति विवि के प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज, गुरुकुल कांगड़ी विवि के भेषज विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विपिन कुमार, विश्व प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ प्रोफेसर विनय सेठी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

डॉ. कुमार इस समय डॉ.पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रसायन विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व में भी कई बार रसायन विज्ञान क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट शोध कार्यों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशेष योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

उधर, इस मौके पर हुई कॉन्फ्रेंस में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों से आए शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोधपत्र पेश किए। इस मौके पर हरियाणा के रोहतक के डॉ. पवन जलवाल और यूपी के लखनऊ के प्रोफेसर छवि सिंगला के शोधपत्रों को सराहा गया। साथ पुरुस्कृत किया गया। कॉन्फ्रेंस को जाने माने शिक्षाविद हिमांशु कथूरिया ने ऑनलाइन संबोधित किया।

अब तक ये मिल चुके अवॉर्ड

2017 में एक्सिलेंस अवार्ड, 2019 में रिसर्च एव एजुकेशन अवार्ड, 2021 में अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस और 2022 में रिसर्चर ऑफ द इयर अवार्ड।

इन्होंने भी कुमार को सराहा

डॉ. कुमार को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर जानकी पंवार, वनस्पति विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर एमडी कुशवाहा, रसायन विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. अभिषेक गोयल, प्रोफ़ेसर आदेश कुमार, डॉ. प्रवीण जोशी, प्रोफ़ेसर आरएस चौहान डॉ. डीएस चौहान समेत कॉलेज के समस्त प्रोफेसर्स व नॉन टीचिंग स्टाफ शुभकामनाएं दी।

Loading

About The Author


Spread the love