May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

धामी ने योगी से लखनऊ में की मुलाकात

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

बताया जाता है कि इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने योगी को भगवान बदरीविशाल की प्रतिमा और उत्तराखंड में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद भी उपहार स्वरूप प्रदान किए। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के साथ तेजस फिल्म देखी। इस मौके पर तेजस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love