मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के पटल पर रखा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वर्ष 2023-24 के लिए 11,321 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।
इस दौरान सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब और अनुपूरक बजट के बाबत वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, अबकी बारिश बहुत ज्यादा हुई है, जिससे प्रदेश में कई जिलों में आपदा की स्थित रही और भारी नुकसान भी हुआ। कहा, वर्ष 2023-24 में अब तक 45,650 प्रभावित परिवारों को 30.40 करोड़ रुपये की राशि बांटी जा चुकी है।
कहा, बारिश और आपदा से हुए नुकसान का हरिद्वार जिले का सर्वे अभी जारी है। 35,400 परिवार को 18.97 करोड़ रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। इसके अलावा राज्य आपदा मोचन निधि से 301 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से आवंटित किए गए हैं। बताया, मानसून के दौरान पूरे प्रदेश में 1,344 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन सरकार ने किया है। विशेष सहायता के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
सदन को बताया, केंद्र सरकार की टीम हरिद्वार में सर्वे कर रही है। बताया कि आपदा के दौरान लोगों की सहायता के लिए दो हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं। बताया, जोशीमठ में 150 परिवार को 33.50 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। यहां पर 296 प्रभावित परिवारों को राहत कैंप में रखा गया, जबकि 324 परिवार को एक लाख प्रति परिवार की दर से अतिरिक्त राहत दी गई है।
बताया, जोशीमठ में सामान स्थानांतरित करने के लिए 50 हजार रुपये प्रति परिवार सहायता राशि भी दी गई और केंद्र को 1792 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चमोली में एसटीपी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अनुबंधित फर्म पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बताया, दोनों फर्मों की बैंक गारंटी 110.75 लाख की रिकवरी भी की गई है। इतना ही दोनों फर्मों को 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी करते हुए 16 मृतक आश्रित को पांच-पांच लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 32.50 लाख रुपये की राहत राशि भी दी गई है। इसके अलावा प्रदेशभर की सभी एसटीपी का तकनीकी ऑडिट भी कराया गया है।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश