May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

वालीबाल : कोरिया को हरा भारत नॉकआउट दौर में

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाड में बुधवार को भारत ने उलटफेर करते हुए तीन बार एशियाड में स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीतने वाले कोरिया को पांच सेटों के बाद जीत दर्ज कर नॉकआउट में पहुंच गया है।

कोरिया को पांच सेटों के संघर्षपूर्ण मैच में 25-27, 29-27, 25-22, 20-25 और 17-15 से हराकर पूल सी में श्रेष्ठ स्थान पर पहुंचकर नॉकआउट की दौड़ में प्रवेश कर लिया है। भारत की टीम ने यह मुकाबला ढाई घंटे में जीता। गौरतलब हो कि विश्व रैंकिंग में भारत की रैंकिग 73वें स्थान पर है, जबकि कोरिया की टीम 27वें में है। यह भी गौरतलब हो कि भारत ने आखरी बार एशियाई खेलों में 1986 में कांस्य पदक जीता था।

Loading

About The Author


Spread the love