शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बोले, लोगों तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना है लक्ष्य
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उन्हें योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दून के शहरी क्षेत्रों लिए रवाना किया।
संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने कहा, इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया, यात्रा में तमाम विभाग जो योजनाओं को संचालित कर रहे हैं वो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाएंगे और जो लोग किसी कारण से योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें उसका लाभ देंगे।
अग्रवाल ने कहा, केंद्र सरकार जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत यात्रा का आयोजन कर रही है। विकसित भारत यात्रा के दौरान लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई जाएगी, ताकि इस उद्देश्य में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनाया गया।
उधर, यहां से संकल्प यात्रा हर्रावाला पहुंची, जहां उसका स्वागत डोईवाला विधायक ब्रजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने और उसके लिए आम जन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कहा, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र से ही 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
यहां से यात्रा रथ नेहरू ग्राम पहुंचा, जहां कई विभागों ने अपने कैंप लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परिक्षण भी किया जा रहा है । इस दौरान लोगों को शपथ भी दिलवाई गई।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश