बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान शुरू कर हेलमेट बांटे।
इस दौरान उन्होंने सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। विस अध्यक्ष ने मालवीय उद्यान में सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल, स्कूटर चलाने वालों को हेलमेट बांट हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को सम्मानित किया।
विस अध्यक्ष ने कॉलेज के छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अभियान के एक सप्ताह बाद नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु परिवहन और पुलिस विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहान अधिकारी निखिल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी मौजूद थे।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश