May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

श्रमिकों की सलामती के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की सुरक्षित निकासी के लिए पंचायती मंदिर में कांग्रेस कमेटी ने हवन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद थे।

सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षा और सुरक्षित निकासी को लेकर सोमवार को महानगर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पंचायती मंदिर में पूजा और हवन किया गया। पुजारी शशि बल्लभ शास्त्री ने पूजा और हवन संपन्न कराया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सुरंग में फंसे श्रमिकों की कुशलता और उनके परिजनों को मानसिक संबल के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर माहरा ने कहा, दैवी शक्तियों से प्रार्थना का अपना स्थान है, लेकिन खेद की बात यह है कि सुरंग निर्माण और हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में गलतियां की गई हैं। कहा, ह्यूम पाइप ही रखा गया और न ही एस्केप टनल रखी गई। रेस्क्यू की रणनीति को लेकर भी शासन भ्रमित दिख रहा है।

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा, इन कठिन परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ हैं। कहा, संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्य वैज्ञानिक तरीके से और मानक प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए होने चाहिए। इस मामले में कहीं न कहीं कुछ कमी दिख रही है। अभी रेस्क्यू पर ध्यान देने का समय है, लेकिन इसके बाद घटनास्थल पर निर्माण की जांच जरूरी है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादात जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, शीशपाल बिरा, दर्शन लाल, सुनीता प्रकाश, अभिषेक तिवारी, अनिल बस्नेत, प्रमोद गुप्ता, आनंद त्यागी, राजेश पुंडीर, शिवा वर्मा, डॉक्टर अरुण रतूड़ी, मुकीम अहमद, विकास ठाकुर, अरुण बालोनी, कुलदीप, राहुल तलवार आदि उपस्थित थे।

Loading

About The Author


Spread the love