बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सोमवार को फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को आवश्यक बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। कहा, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी पीएम को देते हुए बताया, राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं। ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर एजेंसियां काम कर रही हैं।






मोदी को बताया, स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों पर लगातार नजर है। मेडिकल टीम भी तैनात कर दी गई है। कहा, सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है।
गौरतलब हो कि अब तक प्रधानमंत्री मोदी तीन बार मुख्यमंत्री धामी से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। पीएमओ की टीम भी मौके का निरीक्षण कर चुकी और लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और समन्वय का कार्य कर रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश