महिला की सिर पर ईंट मारकर की हत्या, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
पैसे के लेनदेन को लेकर पड़ोस की महिलाओं में हो गया था विवाद
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में समूह के पैसों के लेनदेन में तीन सहेलियों के बीच ऐसा विवाद छिड़ा कि दो सहेलियों ने एक को पकड़कर उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिस महिला की मौत और जो दो आरोपी हैं, सगी बहनों से भी बढ़कर बताई जाती हैं, पर कमबख्त रुपयों के चक्कर में सब धरा का धरा रह गया और एक की जान चली गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव निवासी सुमन का पड़ोस की महिला रेखा और कोमल के साथ शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
पहले तो कहासुनी होती रही, लेकिन थोड़ी देर बाद मारपीट होने लगी। इस बीच रेखा और कोमल ने सुमन को पकड़कर पहले खूब पीटा, फिर ईंट से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। लोग सुमन को इलाज के लिए अस्पताल लाते इसके पहले ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुमन के पति सोमवीर ने रेखा और कोमल के खिलाफ पत्नी की हत्या की तहरीर देकर बताया कि एक महिला ने उसकी पत्नी को पकड़ा, जबकि दूसरी ने ईंट पत्नी के सिर पर मार दिया, जिससे मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तहरीर पर रेखा व कोमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। बताया, समूह के पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया, मृतका और दोनों आरोपी महिलाएं आपस में काफी अच्छी सहेलियां थी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश