January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम को पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र और निमंत्रण पत्रक सौंपा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूजित अक्षत वितरण टोली के सदस्यों ने मुलाकात कर श्रीराम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किया।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्रक को घर-घर पहुंचाने के क्रम में शुक्रवार को अक्षत वितरण टोली के सदस्यों ने मुख्यमंत्री धामी को उनके आवास में पहुंचकर वितरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से अक्षत कलश यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

टोली के सदस्यों से कहा, 22 जनवरी को हम सब रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों चंद्रगुप्त विक्रम, ज्ञानेश, गोविंद, सतीश, नीरज गौड़ एवं अन्य ने पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक सौंपा।

Loading

About The Author


Spread the love