May 13, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम धामी ने आठ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र सौंपे

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के राज्य अतिथि गृहों में स्वागती पद पर आठ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा, आगामी समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथिगृहों में अपनी सेवाएं देंगे। कहा, स्वागती द्वारा किए जाने वाले सरल एवं सौम्य व्यवहार से ही हम अतिथि देवो भव: के सिद्धांत को पूरा कर सकते हैं।

कहा, सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने कर्तव्य का पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी से पालन करें। राज्य संपत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती पद पर ये नियुक्तियां हुई हैं। इस मौके पर सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव लक्ष्मण सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love