September 10, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दिवाली मिलन में सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर

Spread the love

प्रजापति सामाजिक संस्था ने समाज के साथ मनाया दिवाली मिलन समारोह

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रजापति सामाजिक संस्था देहरादून ने रविवार को समाज का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें सनातन भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण पर चर्चा की गई।

रविवार दोपहर बाद कारगी चौक स्थित त्रिनेत्र विहार में संस्था के वरिष्ठ संरक्षक रामसिंह प्रजापति की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजकुमार दक्ष और सचिव सुमित कुमार प्रजापति ने सबसे पहले समाज के लोगों का तिलक लगाकर और पटके पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सनातन हिंदू संस्कृति के संवर्धन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी।

इस मौके पर रमेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह, श्रीपाल प्रजापति, नवीन प्रजापति, संत कृपाल प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, अनिल वर्मा, सुधीर आर्य, पूनम आर्य, सुरेश प्रजापति, अंकित प्रजापति, महेंद्र प्रकाशी, सुशील कुमार, धर्म सिंह प्रजापति, प्रशांत आर्य, प्रियंका आर्य, रूपा प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love