May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : दोस्तों के विवाद में युवक की गई जान

Spread the love

दो दोस्तों के बीच विवाद के दौरान बीचबचाव करा रहे युवक के सिर पर लगी चोट, अस्पताल में मौत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। रविवार सुबह जिले के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मजाक-मजाक के दौरान दो दोस्त भिड़ गए। इस बीच तीसरे दोस्त की बीच बचाव कराते समय सिर पर गंभीर चोट लगने से जान चली गई।

युवक के परिजन सिविल अस्पताल से शव अपने साथ घर ले गए। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह कब्जे में लेने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से ही इन्कार कर दिया। शक्ति विहार, तेलीवाला का दीपक (38) फेरी लगाने का काम करता था। उसके साथ घर के पास रहने वाले दो दोस्त भी फेरी लगाते हैं।

सुबह दोस्तों में मजाक-मजाक के दौरान विवाद हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। दोस्तों को झगड़ता देख दीपक ने बीच बचाव कराने प्रयास किया, लेकिन इस बीच सिर पर कोई चीज लगने से वह घायल हो गया। इस बीच आसपास के लोग पहुंचे और मामला शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों में सुलह कराई।

दोपहर बाद तीन बजे दीपक की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love