बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग के सिलक्यारा की तरफ हुए भूधंसाव के कारणों की जांच के लिए पहुंचा आठ संस्थाओं के वैज्ञानिकों के दल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शासन द्वारा सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच को उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। समिति में शामिल विशेषज्ञों का दल सोमवार को मौके पर पहुंच गया था।
वैज्ञानिकों के दल द्वारा सुरंग एवं ऊपरी पहाड़ी का सर्वेक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञों के दल में निदेशक यूएमएमसी देहरादून डॉ. शांतनु सरकार के अलावा डॉ. खइंग शिंग वैज्ञानिक वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी, सुनील कुमार यादव वैज्ञानिक जीएसआई, कौशल पंडित वैज्ञानिक सीबीआरआई रुड़की, जीडी प्रसाद उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग आदि शामिल हैं।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश