April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : आबादी वाले क्षेत्र में गजराजों की धमक, लोग दहशत में

Spread the love

शहरी क्षेत्र में हाथियों के झुंड के आने से लोगों में मची अफरातफरी, बनाई वीडियो

बेबाक दुनिया डेस्क

हरिद्वार। राजाजी के जंगल से निकलकर सोमवार की रात हाथियों का एक झुंड चहलकदमी करते हुए आबादी वाले क्षेत्र में आ धमका, जिससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने वीडियो भी बनाई।

धर्मनगरी के शहरी इलाके जगजीतपुर में जंगली हाथियों का झुंड सोमवार की देर रात राजाजी के जंगल से निकलकर गलियों में घुस गया। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ जुट गई और लोग हाथियों के पीछे पीछे चलने लगे। कई लोगों ने वीडियो भी बना डाली और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथियों का एक झुंड गलियों से गुजर रहा है और कुछ लोग उनके पीछे चल रहे हैं। सड़क पर हाथियों को देखकर लोग सहम गए। बताया जाता है कि कुछ देर बाद सभी हाथी जंगल में दाखिल हो गए। हरिद्वार के वन अफसरों के मुताबिक, हाथियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Loading

About The Author


Spread the love