May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Spread the love

एक ही दिन दो हत्याओं से दहला जिला, पुलिस में हड़कंप, धर्मनगरी में दो हत्याओं से लोग दहशत में

सुबह युवक की गोली मारकर हत्या से पुलिस उबरी भी नहीं थी कि शाम को बुजुर्ग की हत्या से पुलिस में अफरातफरी


बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। जिले में एक ही दिन दो लोगों की हत्याओं से सनसनी फैल गई। सुबह जहां रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या की गई, वहीं सोमवार की शाम एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने केयरटेकर संग ही परिवार के अन्य लोगों से जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया।

कनखल थाना पुलिस के अनुसार, शिवलोक कॉलोनी के डॉ. अशोक चड्ढा (70) कनखल श्मशान घाट के सामने बैरागी कैंप में सेवाश्रम संस्था के नाम से भवन में रहते थे और रोज सुबह यहां आते थे और शाम को चले जाते थे। यहां पर नरेंद्र कुमार नाम का कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्य करता है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की दोपहर छोटी नहर से रेत निकालने के लिए चला गया। जब शाम सवा पांच बजे वापस पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे और अशोक नजर नहीं आ रहे थे। उसने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अंदर की तरफ बढ़ा दो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से सने पड़े थे और उनका गला कटा था।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद केयरटेकर शिवलोक कॉलोनी पहुंचा और अशोक के परिजनों को जानकारी दी। अशोक की बेटी दीप्ति भी मौके पर पहुंची और जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने अशोक की बेटी और केयरटेकर से जानकारी जुटाई।

एसएसपी ने बताया, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया, रंजिश को लेकर कोई बात सामने नहीं आई और मौके से भी कोई साक्ष्य नहीं मिले की वारदात लूट के इरादे से की गई हो, फिर भी जांच की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love