May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

Justice Shri T.S. Doabia presenting the report of the Committee set up to study and suggest changes required in the existing River Board Act, 1956 for Optimal Development of a River Basin to the Union Minister for Water Resources, Shri Harish Rawat, in New Delhi on November 06, 2012.

हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया विवादित बयान

Spread the love

बोले, पाकिस्तान के जनक मोहम्मद जिन्ना थे सावरकर के मानस पुत्र

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुसलमानों के लिए अलग देश की बात सबसे पहले भाजपा के ईस्ट वीर सावरकर ने की थी। मोहम्मद अली जिन्ना सावरकर के मानस पुत्र थे।

उपरोक्त विवादित बयान रविवार को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया। पूर्व सीएम यहीं नहीं रुके और कहा, सावरकर से पाकिस्तान शब्द को मोहम्मद अली जिन्ना ने लिया था। कहा, भाजपा को प्रदेश और देश से खदेड़ा जाएगा। भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। ये सनातन का उदार भारत है।

कहा, भारत सभी धाराओं को लेकर चलने वाला भारत है। जिस तरीके से गंगा सबको लेकर चलती है, वैसे ही सनातन रूपी गंगा भी लेकर चलती है। भारत को जो लोग बांटने की कोशिश करेंगे, उनके लिए देश की राजनीति में कोई स्थान नहीं है, इसलिए भाजपा को खदेड़ना समय की जरूरत है। कांग्रेस के बंटे होने पर कहा, कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब बदलाव का बाजा बजता है तो उसकी तरंग में सब आते हैं और जुटते हैं।

Loading

About The Author


Spread the love